Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: 93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट, जानिए किन नेताओं की साख दांव पर

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। पहले जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी आज ही मतदान होना था, लेकिन अब यहां 25 मई को मतदान होगा।

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: 93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट, जानिए किन नेताओं की साख दांव पर
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। पहले जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी आज ही मतदान होना था, लेकिन अब यहां 25 मई को मतदान होगा। आज गुजरात की सबसे ज्यादा 25 तो दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। आइए तीसरे चरण के बारे में सभी जरूरी बातें जानते हैं ।

आज असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 2, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 4 और दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

इन सीटों पर 2,963 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,351 ही वैध पाए गए। तीसरे चरण में 120 महिलाएं भी किस्मत आजमा रही हैं।

किन बड़े चेहरों की किस्मत का होगा फैसला?

गांधीनगर से अमित शाह, धारवाड़ से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, मैनपुरी से डिंपल यादव, बारामती से सुप्रिया सुले और सुनेत्रा, पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, आगरा से एसपी सिंह बघेल, हावेरी से बसवराज बोम्मई, धुबरी से बदरुद्दीन अजमल, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और युसुफ पठान, रत्नागिरी सिंधु दुर्ग से नारायण राणे, राजकोट से पुरुषोत्तम रुपाला और बेलगाम से जगदीश शेट्टार मैदान में हैं।

392 उम्मीदवार करोड़पति, 244 पर आपराधिक मुकदमे

तीसरे चरण में 392 उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मैदान में उतरे एक उम्मीदवार की औसत संपत्ति करीब 5.66 करोड़ रुपये है। दक्षिण गोवा से भाजपा प्रत्याशी पल्लवी श्रीनिवास डेंपो 1,361 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। दूसरे नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया है, जिनकी संपत्ति 424 करोड़ रुपये है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, कुल उम्मीदवारों में से 244 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पिछले चुनावों में क्या रहे थे तीसरे चरण के नतीजे?

पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 93 में से 80 सीटें जीती थीं। 11 सीटें कांग्रेस के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) और 2 निर्दलीयों के हिस्से में आई थीं। फिलहाल असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बिहार और महाराष्ट्र में वो गठबंधन के साथ सत्ता में है। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार है।

2 चरणों में कितनी सीटों पर हुआ मतदान?

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 और दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हो चुका है। पहले 2 चरणों में तमिलनाडु, केरल, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, उत्तराखंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की सभी सीटों पर मतदान हो गया है। दूसरे चरण में असम की ज्यादातर और कर्नाटक की आधी सीटों पर मतदान हुआ था। दोनों ही चरणों में मतदान का आंकड़ा कम रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story