Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. ये सिलसिला अब भी जारी है. शनिवार को कांग्रेस को उस वक्त एक और छटका लगा सब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया.

Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. ये सिलसिला अब भी जारी है. शनिवार को कांग्रेस को उस वक्त एक और छटका लगा सब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. सुरेश पचौरी 9 मार्च को आधिकारित तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं. सुरेश पचौरी के अलावा शनिवार को पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. सुरेश पचौरी यूपीए सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रहे. जबकि कांग्रेस ने उन्हें चार बार राज्यसभा सांसद भी बनाया.

बता दें कि सुरेश पचौरी के अलावा शनिवार को धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पिपरिया से पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पालिया और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा भी बीजेपी में शामिल हो गए.

सुरेश पचौरी का राजनीतिक सफर 1972 में शुरू हुआ. तब वह एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में आए. उसके बाद 1984 में वह राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने. साल 1984 में वह राज्यसभा सांसद बने. साल 1990, 1996 और 2002 में वह फिर से राज्यसभा के लिए चुने गए. वह केंद्र में राज्य मंत्री भी बनाए गए. उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन के अलावा संसदीय मामले और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल की भी कमान संभाली.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story