Begin typing your search above and press return to search.

Maharajganj Crime News: Maharajganj में वकीलों ने दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, SP ऑफिस के बाहर जमकर चले लात-घूंसे

Maharajganj Crime News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को कुछ लोग दौड़ाकर-दौड़ाकर पीटते दिख रहे हैं।

Maharajganj Crime News: Maharajganj में वकीलों ने दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, SP ऑफिस के बाहर जमकर चले लात-घूंसे
X
By Ragib Asim

Maharajganj Crime News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को कुछ लोग दौड़ाकर-दौड़ाकर पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित पुलिसकर्मी कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह बताए जा रहे हैं, जबकि उनको पीटने वाले वकील हैं। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने वकीलों के साथ अभद्रता की थी। वकील जब इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) से करने जा रहे थे, तभी उनको रास्ते में दुर्गेश सिंह मिल गए। उन्हें देखकर वकील भड़क गए और उन्हें पीट दिया।

क्या है पूरा मामला?

22 जनवरी को चौकी प्रभारी सिंह ने जमीन विवाद के एक मामले में कार्रवाई की थी। मामले में पूछताछ के लिए वकील राजू कुमार भारती उनके पास पहुंचे थे। आरोप है कि सिंह ने उनके साथ अभद्रता की और उनको चौकी से भगा दिया। इससे नाराज वकील SP से मिलने जा रहे थे। SP का कहना है कि जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले भी वकीलों और पुलिस की झड़प हो चुकी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story