Begin typing your search above and press return to search.

Langpui Airport: मिजोरम में बड़ा हादसा, लेंगपुई हवाई अड्डे पर म्यांमार सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Langpui Airport: Major accident in Mizoram, Myanmar Army plane crashes at Langpui Airport

Langpui Airport: मिजोरम में बड़ा हादसा, लेंगपुई हवाई अड्डे पर म्यांमार सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
X
By Ragib Asim

Mizoram Plane Crash: मिजोरम के लेंगपूई एयरपोर्ट (Lengpui Airport) पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब म्यांमार की सेना का एक विमान (Myanmar Military Plane) रनवे से फिसल (Skid) गया। मिजोरम के DGP ने बताया कि लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये विमान भारत से अपने सैनिकों को वापस लाने के लिए भेजा गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि लेंगपुई का टेबल टॉप रनवे इस घटना का कारण है, क्योंकि ये रेनवे देश में सबसे खतारनाक लैंडिंग एरिया में एक है। सैनिकों को म्यांमार वायु सेना के विमानों में लेंगपुई हवाई अड्डे से रखाइन राज्य के सितवे तक भेजा गया। बाकी 92 सैनिकों को मंगलवार को वापस भेजा जाना था।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भारत ने सोमवार को 184 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया। ये सैनिक पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोही समूह के साथ गोलीबारी के बीच अपने देश से भाग कर मिजोरम आ गए थे। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक पूर्वोत्तर राज्य में दाखिल हुए थे।

17 जनवरी को, म्यांमार के सैनिक हथियारों और गोला-बारूद के साथ मिजोरम के सबसे दक्षिणी जिले लांगतलाई में भारत-म्यांमार-बांग्लादेश सीमा पर बांडुकबंगा गांव में घुस गए। इसके बाद, उन्होंने असम राइफल्स से संपर्क किया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story