Begin typing your search above and press return to search.

Ladli Behna Yojana 2025: राखी से पहले बड़ी बहनों को मिली बड़ी सौगात, महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए ₹1500, जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

Ladli Behna Yojana 2025: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को रक्षाबंधन से पहले बड़ी आर्थिक मदद मिलने जा रही है। लाडली बहना योजना के तहत आज दोपहर एक और किश्त राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

Ladli Behna Yojana 2025: राखी से पहले बड़ी बहनों को मिली बड़ी सौगात, महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए ₹1500, जानें स्टेटस चेक करने का तरीका
X
By Ragib Asim

Ladli Behna Yojana 2025: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को रक्षाबंधन से पहले बड़ी आर्थिक मदद मिलने जा रही है। लाडली बहना योजना के तहत आज दोपहर एक और किश्त राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह ट्रांजैक्शन मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में आज दोपहर 2:45 बजे राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से किया जाएगा। इस 27वीं किश्त में सरकार द्वारा कुल 1,859 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा रही है, जिससे 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 महिलाएं लाभान्वित होंगी।

इस बार मिलेगा ₹1500, रक्षाबंधन बोनस के साथ

लाडली बहना योजना के तहत हर महिला को सामान्य रूप से ₹1250 प्रति माह मिलते हैं। लेकिन इस बार, रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक्स्ट्रा ₹250 देने का निर्णय लिया है। यानी कुल ₹1500 की राशि आज महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की ओर से इसे 'रक्षाबंधन का विशेष शगुन' बताया गया है। त्योहार से पहले मिलने वाला यह अमाउंट महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक सहारा बनेगा बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी मजबूती देगा।

क्या है लाडली बहना योजना?

लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा की गई थी। योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत हर पात्र महिला को हर महीने ₹1250 की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 तक इस योजना के तहत ₹6,198.88 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। योजना की पारदर्शिता और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मॉडल ने इसे बेहद सफल बना दिया है।

कैसे चेक करें स्टेटस और अपना नाम?

अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हैं और जानना चाहती हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो इसके लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक किया जा सकता है।

वेबसाइट खोलें – लाडली बहना योजना

  • “Application & Payment Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या लाडली बहना आईडी दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका पूरा भुगतान विवरण सामने आ जाएगा।
  • महिलाओं को पैसा ट्रांसफर होने की जानकारी SMS के माध्यम से उनके मोबाइल पर भी दी जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story