Begin typing your search above and press return to search.

Kupwara Encounter Today: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पास से मिली पाकिस्तानी करेंसी

Kupwara Encounter Today: 2 terrorists killed by security forces in Jammu and Kashmir, infiltration attempt failed, Pakistani currency found nearby

Kupwara Encounter Today: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पास से मिली पाकिस्तानी करेंसी
X
By Ragib Asim

Kupwara Encounter Today: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया. इस पर घुसपैठियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई. सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी फायरिंग में दोनों घुसपैठियों को मार गिराया गया है.

हालांकि, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबलों को शनिवार की सुबह-सुबह सूचना मिली थी कि कुछ घुसपैठिए सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं. इसी को देखते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया. इस पर सुरंग में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसपर सुरक्षाबलों ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें दो आतंकी ढेर हो गए.

मरने वाले आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. इसके साथ ही उनके पास से पाकिस्तानी करेंसी भी निकले हैं. सुरक्षा बलों को आशंका है कि अभी कुछ पाकिस्तानी आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं. स्थानीय पुलिस की मदद से सुरक्षाबल इलाके को सील कर तलाशी अभियान चला रहे हैं. सुरक्षाबलों को कई खुलासे होने की उम्मीद है. बता दें कि इसी महीने बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया था. हालांकि, इसमें सेना के दो से तीन अधिकारी भी शहीद हो गए थे.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story