Begin typing your search above and press return to search.

Kolkata Rape-Murder Case: दिल्ली में आठवें दिन भी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर सड़क पर OPD सेवाएं देंगे डॉक्टर

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुए बर्बर रेप और हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टर की हड़ताल जारी है।

Kolkata Rape-Murder Case: दिल्ली में आठवें दिन भी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर सड़क पर OPD सेवाएं देंगे डॉक्टर
X
By Ragib Asim

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुए बर्बर रेप और हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टर की हड़ताल जारी है। हड़ताल में शामिल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने तय किया है कि वह सोमवार को भी काम पर नहीं लौटेंगे, लेकिन मुफ्त में मरीजों को देखेंगे। यहां के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के मुताबिक, डॉक्टर्स दिल्ली में निर्माण भवन के बाहर अपनी सेवाएं देंगे।

RDA के डॉक्टरों ने बताया कि सुबह 11 बजे से निर्माण भवन के बाहर वैकल्पिक रूप से मुफ्त में बाह्य रोग विभाग (OPD) सेवाएं दी जाएंगी और हड़ताल भी जारी रहेगी। इस दौरान यहां 36 विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद होंगे, जो मुफ्त में मरीजों का इलाज करेंगे। बता दें कि निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय का मुख्यालय है। दिल्ली के डॉक्टर 12 अगस्त से हड़ताल पर हैं और उन्होंने OPD समेत कई वैकल्पिक सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

डॉक्टर क्यों कर रहे हैं हड़ताल?

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर की हत्या से पहले रेप की पुष्टि हुई। उसकी आंख, मुंह, पैर, गर्दन, हाथ, कमर और निजी अंगों पर काफी चोटें थीं। मामले में पुलिस ने अस्पताल में आने-जाने वाले एक नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया है। फिलहाल CBI को मामले की जांच सौंपी गई है। सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story