Begin typing your search above and press return to search.

Kolkata GangRape Case: Kolkata Gangrape केस में चौंकाने वाला खुलासा! कॉलेज में शराबखोरी, धमकियां और छात्रा की ड्रेस फाड़ने तक का है इतिहास!

Kolkata GangRape Case:कोलकाता में हुए सनसनीखेज गैंगरेप केस में आरोपी मनोजित मिश्रा को लेकर हर दिन नए राज सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनोजित ने कॉलेज में लाइब्रेरियन को पीटा था और जब सिक्योरिटी गार्ड ने उसे अंदर आने से रोका तो उसे इतनी बुरी तरह मारा कि उसके कान का पर्दा तक फट गया।

Kolkata GangRape Case: Kolkata Gangrape केस में चौंकाने वाला खुलासा! कॉलेज में शराबखोरी, धमकियां और छात्रा की ड्रेस फाड़ने तक का है इतिहास!
X
By Ragib Asim

Kolkata GangRape Case:कोलकाता में हुए सनसनीखेज गैंगरेप केस में आरोपी मनोजित मिश्रा को लेकर हर दिन नए राज सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनोजित ने कॉलेज में लाइब्रेरियन को पीटा था और जब सिक्योरिटी गार्ड ने उसे अंदर आने से रोका तो उसे इतनी बुरी तरह मारा कि उसके कान का पर्दा तक फट गया।

हर शाम कॉलेज को बार बना देता था आरोपी

एक ताजा रिपोर्ट में एनडीटीवी ने खुलासा किया है कि मनोजित मिश्रा रोजाना कॉलेज के यूनियन रूम में बैठकर शराब पीता था। उसने यूनियन रूम को शराबखाना बना दिया था। उसकी दहशत इतनी थी कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता था।

लड़कियों से छेड़छाड़ और धमकियों का लंबा इतिहास

मनोजित पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं। कॉलेज परिसर में लड़कियों से बदसलूकी करना उसके लिए आम बात थी। कर्मचारियों को वह मामूली बातों पर भी गोली से उड़ाने की धमकी देता था। साल 2019 में उस पर एक छात्रा की ड्रेस फाड़ने का मामला भी दर्ज हुआ था।

छेड़छाड़ से लेकर संपत्ति नुकसान तक के आरोप

मार्च 2022 में भी मनोजित पर एक महिला से छेड़छाड़ करने का इल्जाम लगा था। इतना ही नहीं, कॉलेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत भी उसके खिलाफ सामने आई थी। मनोजित मिश्रा को कोलकाता के लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ गैंगरेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

टीएमसी से जुड़ा था मनोजित मिश्रा

जानकारी के अनुसार मनोजित तृणमूल कांग्रेस छात्र इकाई में पदाधिकारी भी था। पीड़िता ने बयान में कहा है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज में उसका गैंगरेप किया और उसे किसी को न बताने की धमकी दी थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story