शादी से इनकार करने पर खौफनाक मौत! युवक ने 'इंटरव्यू' के बहाने युवती को बुलाया, फिर केरोसिन डालकर जिंदा जलाकर मार डाला
Kolkata Crime News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शादी से इंकार करने पर एक युवक ने युवती को जिन्दा जला दिया. उसपर केरोसिन डाला और आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी.

इमेज- AI
Kolkata Crime News: 6 अप्रैल 2026, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शादी से इंकार करने पर एक युवक ने युवती को जिन्दा जला दिया. उसपर केरोसिन डाला और आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी.
युवती को केरोसिन डालकर ज़िंदा जलाया
पूरा मामला कोलकाता के सागर मैदान इलाके का है. ईडन गार्डन्स के पास यह वारदात हुई है. आरोपी की पहचान सिद्धार्थ चारीवाल के रूप में हुई है. शादी से इंकार करने पर सिद्धार्थ चारीवाल ने मृतका को केरोसिन डालकर ज़िंदा जला दिया. मृतका की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, आरोपी सिद्धार्थ चारीवाल मृतका से शादी करना चाहता था. लेकिन दोनों के धर्म अलग होने के कारण मृतका शादी नहीं करना चाहती थी. वो लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था. 3 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे सिद्धार्थ चारीवाल ने नौकरी के एक इंटरव्यू के बहाने उसे मिलने गंगा सागर मैदान बुलाया.
शादी से इंकार करने पर मार डाला
मृतका और आरोपी के शादी को लेकर बहस हुई, बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में युवती को केरोसिन डालकर जला दिया और भाग गया. युवती 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
आरोपी गिरफ्तार
मरने से पहले युवती ने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में पुलिस और माँ से बताया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को बेलियाघाटा से गिरफ्तार किया. उसे कशाल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है.
