Begin typing your search above and press return to search.

Kisan Andolan News: किसान आंदोलन में पहली मौत, शंभू बॉर्डर पर 65 साल ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से गई जान

Kisan Andolan News: दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल एक किसान की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान 65 वर्षीय ज्ञान सिंह हैं।

Kisan Andolan News: किसान आंदोलन में पहली मौत, शंभू बॉर्डर पर 65 साल ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से गई जान
X
By Ragib Asim

Kisan Andolan News: दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल एक किसान की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान 65 वर्षीय ज्ञान सिंह हैं। उनके भतीजे जगदीश सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गुरदासपुर जिले के चाचेकी गांव निवासी ज्ञान शंभू सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर 5 अन्य किसानों के साथ एक ट्रॉली में सो रहे थे। सुबह करीब 3ः00 बजे उनको बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उनको एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

जगदीश सिंह ने बताया कि राजपुरा सिविल अस्पताल से उनको पटियाला राजिंदरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस दौरान उनको एंबुलेंस में ऑक्सीजन दी गई। इस बीच 7ः30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया जगदीश ने बताया कि 13 फरवरी को जब आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे, तभी से उनको बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने खालसा सहायता के एक स्टॉल से दवा भी ली थी, लेकिन उनकी तबीयत उसी दिन से काफी खराब थी।

पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर डटे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस के साथ झड़प में 400 से अधिक किसान घायल हुए हैं। करीब 70 किसान सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 400 से अधिक किसानों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार उनके खिलाफ पूरी ताकत लगा रही है और 70 यूट्यूब चैनल बंद कर दिए हैं। बता दें, किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story