Begin typing your search above and press return to search.

Kiren Rijiju Removed: किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय, इस दिग्गज BJP नेता को मिली जिम्मेदारी

Kiren Rijiju Removed: केंद्रीय कैबिनेट में गुरुवार को एक बड़े फेरबदल का ऐलान किया गया है। कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को पद से हटा दिया गया है।

Kiren Rijiju Removed: किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय, इस दिग्गज BJP नेता को मिली जिम्मेदारी
X
By Ragib Asim

Kiren Rijiju Removed: केंद्रीय कैबिनेट में गुरुवार को एक बड़े फेरबदल का ऐलान किया गया है। कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को पद से हटा दिया गया है। किरेन रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें बतौर राज्यमंत्री कानून और न्याय मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं, रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है। किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था। कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल विवादों में रही। रिजिजू जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर और सुप्रीम कोर्ट को लेकर अक्सर विवादास्पद बयान देते रहे। ऐसे में न्यायपालिका और सरकार में टकराव की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं।

किरेन रिजिजू का बार-बार कहना था कि कॉलेजियम के जरिए जजों का चुनाव नहीं होना चाहिए। जबकि सुप्रीम कोर्ट साफ कर चुका था कि जजों की नियुक्ति के लिए इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने तब ये भी कहा था कि ऐसा ही तरीका कई देशों में अपनाया जा रहा है।

मार्च में 90 से ज्यादा रिटायर्ड अफसरों ने कानून मंत्री किरण रिजिजू के बयानों का विरोध करते हुए एक ओपन लेटर भी लिखा था। इन ब्यूरोक्रेट्स ने कहा था कि कानून मंत्री ने कई मौके पर जजों की नियुक्ति के कॉलेजियम सिस्टम और न्यायिक स्वतंत्रता पर ऐसे बयान दिए, जो सुप्रीम कोर्ट पर हमला लगते हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 350 से ज्यादा वकीलों ने भी किरेन के बयानों का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह के बयान कानून मंत्री को शोभा नहीं देते। बहरहाल, मोदी सरकार ने इस पूरे विवाद को खत्म करते हुए रिजिजू को ही हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्री बनाने का निर्णय लिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story