Begin typing your search above and press return to search.

Khatron Ke Khiladi 14: 'खतरों के खिलाड़ी' में आसिम रियाज को रोहित शेट्टी ने दी धमकी, शो से किया बाहर

Khatron Ke Khiladi 14: पिछले 10 सालों से रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट कर रहे हैं। कलर्स टीवी के इस एडवेंचर रियलिटी शो में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए हैं।

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी में आसिम रियाज को रोहित शेट्टी ने दी धमकी, शो से किया बाहर
X
By Ragib Asim

Khatron Ke Khiladi 14: पिछले 10 सालों से रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट कर रहे हैं। कलर्स टीवी के इस एडवेंचर रियलिटी शो में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए हैं। रोहित शेट्टी ने कई बार कंटेस्टेंट को स्टंट परफॉर्म करते समय डांटा है, लेकिन इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 14 में उन्होंने आसिम रियाज को धमकी दे डाली कि वो उन्हें उठाकर पटक देंगे।

आसिम रियाज की हरकतें बनीं विवाद की वजह

पहले दिन से ही आसिम रियाज अपने साथी कंटेस्टेंट को नीचा दिखाने की कोशिश करते नजर आए। कभी उन्हें झुंड में आने वाले लोगों का टैग देना, कभी उनकी औकात पर सवाल उठाना, तो कभी अपने पैसों का घमंड दिखाना, उनकी इन हरकतों से शो के कंटेस्टेंट और रोहित शेट्टी दोनों ही तंग आ गए थे। हद तो तब हो गई जब एक स्टंट अबो्र्ट करने के बाद आसिम ने दावा किया कि वो स्टंट कोई कर ही नहीं सकता। जब रोहित शेट्टी ने उन्हें स्टंट परफॉर्म करने वाले स्टाफ की क्लिप दिखाई, तब भी आसिम अपनी बातों पर अड़े रहे।

रोहित शेट्टी ने दी चेतावनी

आसिम रियाज अपने साथी कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और शालीन भनोट से लड़ाई करने में इतने खो गए थे कि उन्होंने रोहित शेट्टी को भी नजरअंदाज कर दिया। आसिम ने रोहित शेट्टी के सामने कहा कि उनकी वजह से शो चल रहा है और वो साल में चार गाड़ियां बदलते हैं। यह सब बातें सुनकर रोहित शेट्टी को कहना पड़ा कि, "मेरी बात सुन ले वरना उठाकर यहीं पटक दूंगा।" इसके बावजूद आसिम अभिषेक कुमार से बहस करते रहे, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा।

रोहित शेट्टी का बड़ा फैसला

रोहित शेट्टी ने इस पूरे मामले पर कहा, "10 साल हो गए मुझे इस शो को करते हुए। यह एक हिट शो है और करीबन 150 से 200 खिलाड़ी इसमें अब तक शामिल हो चुके हैं। लेकिन आसिम ने जो किया वो पहले किसी ने भी नहीं किया और मेरे लिए यह शॉकिंग है। जब स्टंट पूरा नहीं होता तब गुस्सा होने का कारण होता है, उस स्टंट के पीछे लगी हुई टीम की मेहनत।"

रोहित शेट्टी ने आगे कहा, "अगर किसी को लगता है कि यह शो उनकी वजह से चल रहा है, तो यह गलत है। मैं भी 10 सालों से इसे होस्ट कर रहा हूं, लेकिन मैं यह कभी नहीं कहूंगा कि यह मेरी वजह से चल रहा है। किसी एक कंटेस्टेंट का यह कहना कि बाकी सब यहां लूजर्स हैं, यह भी गलत है। यह शो हमारी रोजी-रोटी है और मैं किसी को भी इसका अपमान करने नहीं दूंगा।"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story