Begin typing your search above and press return to search.

Khargone Bus Accident: 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, 25 घायल

Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सवारी से भरी एक बस पुल तोड़कर सूखी नदी में जा गिरी है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाल रखा है। बताया जा रहा है कि हादसे में 14 लोगों की मौत को गई है जबकि 20 के घायल हुए हैं।

Khargone Bus Accident: 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, 25 घायल
X
By Ragib Asim

Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सवारी से भरी एक बस पुल तोड़कर सूखी नदी में जा गिरी है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाल रखा है। बताया जा रहा है कि हादसे में 14 लोगों की मौत को गई है जबकि 20 के घायल हुए हैं। बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिस पुल से सवारी से भरी बस नीचे गिरी है, उसकी ऊंचाई 50 फीट बताई जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू का काम जारी है। ग्रामीण भी बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने में मदद कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा और राहत राशि का भी ऐलान कर दिया है। सरकार ने मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार और कम गंभीर लोगों को 25 हजार रुपये दिए जाएगें। इलाज का सारा प्रबंध भी सरकार की तरफ से ही किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद आईजी राकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सवारियों से भरी बस बेजापुर से इंदौर जा रही थी। इसी बीच पुल पर बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गई। नदी सूखी थी, जिसकी वजह से हादसा ज्यादा गंभीर हो गया। फिलहाल रेस्क्यू टीम अपना काम कर रही हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story