Begin typing your search above and press return to search.

Khajoor Khane Ke Fayde : एक-दो नहीं 120 समस्याओं से बचाता है खजूर, जानिए क्या बता गए चरक ऋषि

Khajoor Khane Ke Fayde: आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले चरक ऋषि ने 'चरक संहिता' में कई सारी बीमारियों का घरेलू चीजों और हर्बल औषधियों से सरल उपचार बताया है जिसे साधारण जन आसानी से इस्तेमाल कर सकें। ऐसी ही एक चीज़ है खजूर।

Khajoor Khane Ke Fayde : एक-दो नहीं 120 समस्याओं से बचाता है खजूर, जानिए क्या बता गए चरक ऋषि
X
By Ragib Asim

Khajoor Khane Ke Fayde: आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले चरक ऋषि ने 'चरक संहिता' में कई सारी बीमारियों का घरेलू चीजों और हर्बल औषधियों से सरल उपचार बताया है जिसे साधारण जन आसानी से इस्तेमाल कर सकें। ऐसी ही एक चीज़ है खजूर। चरक ऋषि के अनुसार खजूर एक-दो नहीं बल्कि 120 समस्याओं से बचाता है।यह वात की वजह से होने वाली 80 बीमारियां और पित्त की वजह से होने वाली 40 बीमारियों को दूर करता है ।सरल शब्दों में यह यह खून बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने से लेकर मानसिक समस्याओं को दूर करने तक में प्रभावी है। आइए जानते हैं खजूर खाने के कुछ खास फायदे।

हड्डियों को मजबूत बनाए

चरक संहिता के अनुसार खजूर अस्थि धातु पोषक है यानि यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह शरीर की सभी धातुओं और बल को बढ़ाता है। यह हड्डियों में लुब्रिकेशन बढ़ाता है और वात दोष व सूजन को कम करता है। इसलिए यह ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस, सायटिका, बैक बोन पेन, जॉइंट्स पेन जैसी तमाम समस्याओं को कम करता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है इसलिए दो से तीन खजूर प्रतिदिन खाने पर हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। आप यदि प्रतिदिन दूध के साथ गला कर खजूर खाएं तो बहुत फायदा होगा। यदि दूध नहीं पी सकते तो इसे पानी में रात भर गला कर सुबह उसी पानी के साथ ब्लैंड कर पी सकते हैं। इससे भी आपको हड्डियों की तकलीफ से बहुत राहत मिलेगी।

आयरन की कमी दूर करे

खजूर से भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है इसलिए यह खून की कमी, थकान, कंसंट्रेशन की कमी, बालों का झड़ना, सिर दर्द जैसी तमाम समस्याएं जो आयरन की कमी के कारण होती हैं, को दूर करता है। खासकर महिलाओं में आयरन की कमी बड़ी सामान्य है। जिसकी वजह से वे थकी-थकी रहती हैं। इसलिए आयरन की कमी से जूझ रही महिलाओं के लिए प्रतिदिन खजूर का सेवन करना फायदेमंद है।

नर्वस सिस्टम के लिये फायदेमंद

खजूर मस्तिष्क की समस्याओं को दूर करने और नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने में बेहद फायदेमंद है। यह स्ट्रेस को दूर करता है, नींद की कमी दूर करता है।फोकस बढ़ाता है और वृद्धावस्था में होने वाली भूलने की समस्या अल्जाइमर में भी फायदेमंद है।

शुक्र धातु बढ़ाए

खजूर शुक्र धातु बढ़ाने में मददगार है। यदि पुरुषों में शुक्र धातु की कमी हो तो उन्हें अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे स्वप्न दोष, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन,नपुंसकता, फोकस की कमी, दिमाग में लगातार थॉट्स आना, नींद की कमी आदि। वहीं महिलाओं में भी शुक्र धातु से संबंधित समस्याएं होती हैं। जिसके कारण पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लड लॉस, वात और पित्त दोष, मीनोपॉज के बाद होने वाली समस्याएं या शरीर में दुर्बलता जैसी समस्याएं दूर करने में भी खजूर फायदेमंद है।

पाचन के लिए फायदेमंद

चरक संहिता के अनुसार खजूर पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह आंतों में स्निग्धता बढ़ाता है जिससे उनका काम सुचारू रूप से चलता है। साथ ही यह गैस, ब्लोटिंग जैसी वायु दोष के कारण होने वाली होने वाली समस्याओं को भी दूर करता है। यह लूज मोशन को भी ठीक करता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन ना करें वरना यह कब्ज का कारण बन सकता है।

खाने की लालसा कम करें

खजूर को पाचन के लिए थोड़ा भारी बताया गया है यानी इसे पचाने में समय लगता है इसलिए जिन लोगों को बार-बार कुछ खाने की आदत होती है और जिसके कारण उनका वेट हद से ज्यादा बढ़ जाता है उनके लिए खजूर का सेवन फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन के बाद पेट देर तक भरा रहता है और खाने की लालसा कम हो जाती है।

कैंसर से बचाकर रख सकता है

माॅडर्न साइंस रिसर्च के अनुसार भी खजूर में अघुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि और प्रसार को रोककर रख सकते हैं। खजूर ट्यूमर बनने से रोकते हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं जो सूजन को कम करके और कोशिकाओं को डीएनए क्षति से बचाकर कैंसर के फैलाव को सीमित करते हैं।

गर्भावस्था में लाभप्रद

खजूर में आयरन, पोटैशियम और फोलेट जैसे तत्व होते हैं, जो माता और भ्रूण के विकास, दोनों के लिये लाभदायक हैं। यह गर्भवती की थकान को दूर करते हैं और उसे ऊर्जा देते हैं।

दिल के लिए अच्छा है

खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं। जिससे दिल के लिए अपना कामकाज आसान होता है। साथ ही इसके सेवन से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर खजूर बीपी को नियंत्रण में रखता है। यह हार्ट पल्पिटेशन को भी ठीक करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर है खजूर

खजूर में मौजूद पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story