Begin typing your search above and press return to search.

दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाते पकड़े गए परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार, पत्नी बिंदु मेनन ने बनाया वीडियो, बोली-मेरा पति बेवफा..

Kb Ganesh Kumar News: परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदु मेनन का आरोप है केबी गणेश कुमार दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों में पकड़े गए हैं. गणेश कुमार के कई महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं. पत्नी बिंदु मेनन ने फोन ट्रैकिंग और शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है.

Kb Ganesh Kumar
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

10 मार्च 2026, केरल के पॉलिटिक्स से ऐसी खबर निकल कर सामने आयी है. जिसने पुरे सियासी जगत में हलचल मचा दी है. केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकडे गए हैं. ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी बिंदु मेनन ने लगाया है.

परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार पर क्या आरोप है

परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदु मेनन का आरोप है केबी गणेश कुमार दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों में पकड़े गए हैं. गणेश कुमार के कई महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं. पत्नी बिंदु मेनन ने फोन ट्रैकिंग और शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है.

पत्नी बिंदु मेनन ने क्या क्या आरोप लगाए हैं

पत्नी बिंदु मेनन ने इस बारे में मीडिया से बातचीत की. पत्नी बिंदु मेनन के अनुसार, पिछले शनिवार को वो कोल्लम जिले के वलाकॉम वाले घर गयी थी. वहां पति दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी. बिंदु मेनन ने फोन में तस्वीरें और वीडियो भी लिए. इस दौरान उन्हें रोकने की कोशिश की गयी. मंत्री के स्टाफ ने फोन छीन लिया और फोटो डीलीट करने की भी कोशिश की. मदद के लिए पुलिस की फ्री हेल्पलाइन 112 पर भी कॉल किया. लेकिन पुलिस ने मदद से इंकार कर दिया.

कई महिलाओं के साथ हैं संबंध

पत्नी ने यह भी आरोप लगाया, मेरा पति बेवफा है. उनके मंत्री पति का कई महिलाओं के साथ संबंध हैं. वाग जानबूझकर अलग रहने के लिए उनपर ही आरोप लगाए हैं. उनका फोन ट्रैक करके और उन पर अपने ही दोस्तों के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया. इन सब वजह से काफी महीने तक अलग भी रहे.

मंत्री केबी गणेश कुमार ने क्या कहा

मंत्री केबी गणेश कुमार ने इसे राजनितिक साजिश बताया है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए जानबूझकर बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. इतना ही उन्होंने यह तक कह डाला कि प्रेम कोई अपराध नहीं है. मेरे निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे महान लोगों के भी निजी जीवन को निशाना बनाया गया. आगे व्यंग्य करते हुए कहा, एक नहीं मेरे 5000 अफेयर हैं. इसमें किसी को भी दखल देने का हक नहीं है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story