Begin typing your search above and press return to search.

Kerala Road Accident: केरल के कन्नूर में भयानक हादसा, एक परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Kerala Road Accident: केरल (Kerala) के कन्नूर (Kannur) जिले के पुन्नाचेरी में सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना (road accident) में पांच (five) लोगों की मौत (died) हो गई। एक कार (car ) और लॉरी (truck) के बीच टक्कर हो गई।

Kerala Road Accident: केरल के कन्नूर में भयानक हादसा, एक परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
X

फाइल फोटो 

By Ragib Asim

Kerala Road Accident: केरल (Kerala) के कन्नूर (Kannur) जिले के पुन्नाचेरी में सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना (road accident) में पांच (five) लोगों की मौत (died) हो गई। एक कार (car ) और लॉरी (truck) के बीच टक्कर हो गई।

एक परिवार के पांच लोगों की मौत

मृतकों की पहचान कालीचनादुक्कम के मूल निवासी केएन पद्मकुमार (59), भीमनाडी के मूल निवासी चुरीक्कट सुधाकरन (52), उनकी पत्नी अजिता (35), ससुर कोझुम्मल कृष्णन (65) और अजिता के भतीजे आकाश (नौ) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, मौके पर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ वर्षीय बच्चे की मौत की पुष्टि बाद में परियाराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में लॉरी चालक को भी चोटें आईं।

बेटे को कोझिकोड छोड़ने जा रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, सुधाकरन और उनके परिवार के अन्य सदस्य सीए की पढ़ाई कर रहे अपने बेटे सौरव को कोझिकोड के एक छात्रावास में छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतकों को कार से बाहर निकाला। मोटर वाहन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लॉरी और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story