Begin typing your search above and press return to search.

Kerala News: गर्लफ्रेंड ने पेरेंट्स के पास लौटने की इच्छा जताई तो युवक ने काट ली कलाई

Kerala News: केरल हाईकोर्ट में सोमवार को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा व्यक्त करते हुए सुना तो उसने अपनी कलाई काट ली।

Kerala News: गर्लफ्रेंड ने पेरेंट्स के पास लौटने की इच्छा जताई तो युवक ने काट ली कलाई
X
By Ragib Asim

Kerala News: केरल हाईकोर्ट में सोमवार को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा व्यक्त करते हुए सुना तो उसने अपनी कलाई काट ली।

दरअसल, त्रिशूर का रहने वाला विष्णु वकालत की पढ़ाई कर रही एक लड़की से प्यार करता था। जब लड़की के माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी विष्णु के साथ रिश्ते में थी और 14 अगस्त से लापता है तो उन्होंने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

जिसके बाद विष्णु और लड़की अदालत में पेश हुए। अदालत में जब लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ जाना चाहेगी तो उसने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती है।

लड़की के जवाब से दुखी होकर विष्णु ने अपने पास मौजूद चाकू निकाला और अपनी कलाई काट ली। इसके बाद न्यायाधीश ने पुलिस को विष्णु को अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। विष्णु फिलहाल खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story