Begin typing your search above and press return to search.

Kerala Mob Lynching: केरल में प्रवासी मजदूर को भीड़ ने पीटा, इलाज के दौरान मौत, अब तक 10 गिरफ्तार

Kerala Mob Lynching: केरल के एर्नाकुलम जिले में भीड़ के हाथों पीटे गए अरुणाचल प्रदेश के प्रवासी मजदूर की शुक्रवार को मौत हो गई। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Kerala Mob Lynching: केरल में प्रवासी मजदूर को भीड़ ने पीटा, इलाज के दौरान मौत, अब तक 10 गिरफ्तार
X
By Ragib Asim

Kerala Mob Lynching: केरल के एर्नाकुलम जिले में भीड़ के हाथों पीटे गए अरुणाचल प्रदेश के प्रवासी मजदूर की शुक्रवार को मौत हो गई। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक मजदूर की पहचान 24 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई है, जो वालाकोम के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। गुरुवार को जब अशोक दास अपनी महिला सहकर्मी के पास गए तो कुछ लोगों ने बुरी तरह से उनकी पिटाई की थी।

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर बतौर कुक काम करता था। गुरुवार शाम को जब वह महिला सहकर्मी से मिलकर लौट रहा था तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। सूचना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक दास बुरी तरह लहुलुहान थे, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जानकारी दी कि अशोक दास की छाती और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पोस्टमार्टम में भी यही वजह सामने आई है। पुलिस फिलहाल इस घटना की वजह जानने का प्रयास कर रही है, वहीं अशोक दास जिस महिला से मिलने गए थे, उसने उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story