Begin typing your search above and press return to search.

KCR Hospitalised: तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव हुए घायल, अस्पताल में कराया गया एडमिट

KCR Hospitalised: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (KCR) गुरुवार रात को एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर पड़े, जिससे उनके पैर और कूल्हे पर चोट आई है।

KCR Hospitalised: तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव हुए घायल, अस्पताल में कराया गया एडमिट
X
By Ragib Asim

KCR Hospitalised: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (KCR) गुरुवार रात को एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर पड़े, जिससे उनके पैर और कूल्हे पर चोट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, KCR को रात में ही हैदराबाद के सोमाजीगुडा स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके कूल्हे में काफी चोट आई है और फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टर उनकी सर्जरी पर विचार कर रहे हैं।

KCR के चोटिल होने की जानकारी पर BRS के नेता और विधायक अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम राव के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। स्थानीय तेलुगु मीडिया के मुताबिक, राव के कुछ टेस्ट गुरुवार रात को किए गए थे, जबकि कुछ टेस्ट शुक्रवार को होने हैं। इसके बाद ही सर्जरी पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें, 70 वर्षीय KCR की पार्टी 10 साल से राज्य में सत्तारूढ़ रहने के बाद इस बार हार गई है।

बता दें कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना में भी मतदान हुआ. जिसमें बीआरएस को करार हार मिली और केसीआर के नाम से मशहूर के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बन गए. इस चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई. उसके बाद गुरुवार को ही रेवंत रेड्डी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. के. चंद्रशेखर राव 2014 से 2023 तक लगातार दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे. लेकिन तीसरे चुनाव में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. इस चुनाव में केसीआर ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था.

जिसमें से गजवेल सीट से उन्होंने चुनाव जीत लिया लेकिन कामारेड्डी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस सीट पर उन्हें बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने मात दी. इस सीट पर उन्होंने केसीआर के अलावा रेवंत रेड्डी को भी हराया. गौरतलब है कि राज्य की 119 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की और राज्य की सत्ता हासिल की. जबकि बीआरएस को सिर्फ 39 सीटें मिली. बता दें कि 2014 में तेलंगाना का गठन हुआ था. उसके बाद से केसीआर लगातार दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई है और रेवंत रेड्डी ने 11 मंत्रियों के साथ गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रेड्डी ने मुख्यमंत्री बनते ही मुख्यमंत्री आवास 'प्रगति भवन' के बाहर लगी लोहे की बाड़ हटवा दी और चुनाव के दौरान दी गई 6 गारंटियों के काम को आगे बढ़ा दिया है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य शामिल थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story