Begin typing your search above and press return to search.

Kaun Hai Vibhav Kumar: कौन हैं केजरीवाल के करीबी विभव कुमार? जिनपर लगा स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप

Kaun Hai Vibhav Kumar: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल SwatiMaliwal ने बीते दिनों मुख्यमंत्री निवास पर हुई मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत की है।

Kaun Hai Vibhav Kumar: कौन हैं केजरीवाल के करीबी विभव कुमार? जिनपर लगा स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप
X
By Ragib Asim

Kaun Hai Vibhav Kumar: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल SwatiMaliwal ने बीते दिनों मुख्यमंत्री निवास पर हुई मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत की है। मालीवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि वह घर से बाहर भागने में सफल रहीं और पुलिस को फोन किया। मालीवाल ने कहा कि मुझे 7-8 बार थप्पड़ मारे, घसीटा और सीने पर लात मारी, मालीवाल ने यह आरोप केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पर लगाए हैं। मगर कौन है ये बिभव कुमार जिस पर लग रहे हैं, इतने गंभीर आरोप लगे हैं।

कौन है बिभव कुमार

केजरीवाल को जानने वाले बताते हैं कि बिभव कुमार और केजरीवाल दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है। जब दिल्ली के अंदर 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तब बिभव कुमार केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से सीएम के साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है। बिभव कुमार ने अपना करियर बतौर एक वीडियो जर्नालिस्ट के तौर पर शुरू किया था। फिर उनकी अचानक मुलाकात केजरीवाल के साथ होती है, बिभव उस समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करते थे।

इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। बिभव शुरू से ही अरविंद के रोजाना के कार्यक्रम व दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने कुछ सप्ताह पहले ही उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था और इसी के साथ 2011 से लेकर अबतक बिभव कुमार केजरीवाल के साथ थे।

क्यों चर्चा में हैं बिभव कुमार

बिभव कुमार इसलिए देश की राजनीति में चर्चा का विषय बने हैं। क्योंकि उनपर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सासंद स्वाति मालिवाल ने मुख्यमंत्री आवास के भीतर उनके साथ मार-पीट करने का आरोप लगाया है। स्वाति ने ये भी आरोप लगाया है कि बिभव ने मुझे 7-8 बार थप्पड़ मारे, घसीटा और सीने पर लात मारी और मालिवाल के शरीर केै संवेदनशील हिस्सों पर वार किया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story