Begin typing your search above and press return to search.

Kaun Hai Mahjabeen Kotwala: कौन है मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला, जानिए महजबीं के बारे में सबकुछ

Kaun Hai Mahjabeen Kotwala: स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी शो 'लॉक-अप' और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बार उनके चर्चे उनके शो की वजह से नहीं, बल्कि उनकी दूसरी शादी के कारण हो रहे हैं।

Kaun Hai Mahjabeen Kotwala: कौन है मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला, जानिए महजबीं के बारे में सबकुछ
X
By Ragib Asim

Kaun Hai Mahjabeen Kotwala: स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी शो 'लॉक-अप' और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बार उनके चर्चे उनके शो की वजह से नहीं, बल्कि उनकी दूसरी शादी के कारण हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके दूसरे निकाह की बात कही जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुनव्वर ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच दूसरा निकाह किया है।

इसके साथ ही, 26 मई को उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, जिसके बाद वे मुनव्वर और उनकी पत्नी की एक झलक पाने और उस लड़की के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं। फिलहाल मुनव्वर ने अपनी शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में कोई पोस्ट या स्टोरी शेयर की है।

मुनव्वर की दूसरी पत्नी कौन हैं?

NBT में छपी खबरों के अनुसार, मुनव्वर की दूसरी पत्नी का नाम महजबीन कोटवाला है। वह मेमन समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। महजबीन मुंबई सेंट्रल के अगरीपारा इलाके में रहती हैं। हालांकि, उनका कोई आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं मिला है। नवभारत टाइम्स के अनुसार, महजबीन तलाकशुदा हैं और एक 10 साल की बेटी की मां हैं। यह मुनव्वर और महजबीन दोनों की दूसरी शादी है। मुनव्वर की पहली शादी से उनका एक बेटा मिकाइल भी है।

26 मई को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की खबर सोमवार को अचानक सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि मुनव्वर ने करीब 10-12 दिन पहले अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच निकाह किया था और 26 मई, रविवार को आईटीसी ग्रैंड मराठा में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें हिना खान भी शामिल हुई थीं। हालांकि, इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

महजबीन कोटवाला के नाम से हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है, जिसमें एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में लड़की के हाथ में मेहंदी लगी हुई है और उसने एक शख्स का हाथ पकड़ा हुआ है। दोनों के हाथों में शादी की अंगूठी नजर आ रही है। दुल्हन सफेद कपड़ों में और शख्स ब्लैक एंड व्हाइट सूट में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तस्वीर में किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा, अकाउंट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story