Begin typing your search above and press return to search.

katihar shootout: बिजली के लिए प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने चलाई गोली, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

katihar shootout: बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने फायरिंग कर दी। पुलिस का दावा है कि गोली आत्‍मरक्षा में चलाई गई है। इस घटना में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।

katihar shootout: बिजली के लिए प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने चलाई गोली, एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो
X
By Sanjeet Kumar

katihar shootout: कटिहार। पुलिस के लिए प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस वालों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना की वजह से जिला में चारो तरफ तनाव बढ़ गया है। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला किया। इसमें पुलिस वालों और बिजली कर्मी भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

katihar shootout: ग्रामीणों के अनुसार, मरने वाले की पहचान बारसोई अनुमंडल के वासल गांव निवासी 34 वर्षीय खुर्शीद आलम के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान बारसोई के चापाखोड़ पंचायत निवासी 32 वर्षीय नियाज आलम के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान की जा रही है। घटना कटिहार जिला के बारसोई थाना क्षेत्र की है। बारसोई अनुमंडल में पौने तीन बजे बिजली विभाग के रवैये से गुस्साए लोग प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग जाम करके लोग प्रदर्शन करे रहे थे। अचानक लोग उग्र हो गए। उग्र होती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करने लगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीड़ का गुस्‍सा बढ़ गया और लोग ज्यादा उग्र हो गए। इसके बाद भीड़ पुलिस वालों के खदेड़ने लगी। पुलिस वालों कहना है कि ऐसे में अपने बचाव के लिए उन्‍हें फायरिंग करनी पड़ी।


गोलीकांड पर गरमाने लगी राजनीति katihar shootout:

इस घटना की निंदा करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार लोगों को आवाज को लाठी और बंदूक के बल पर दबा रही है। 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई। आज कटिहार में बिजली की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोगों पर गोलियां बरसाई गई। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। यह सरकार पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता का शिकार हो चुकी है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। कोई इनके भ्रष्टाचार और अपराध पर प्रश्न उठाता है तो उन्हें लाठी और गोली खानी पड़ती है। ऐसी सरकार लोकतंत्र के हित में नहीं है। महागठबंधन सरकार सत्ता में रहने का हक खो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के कटिहार में बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग पर वहां मौजूद नागरिकों पर पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया और कई राउंड गोलियां चलाई गईं,गोली मारे जाने से कई लोगों की मौत की खबर आ रही है। नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार अपने सबसे ख़राब दौर से गुजर रहा है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story