Begin typing your search above and press return to search.

Karni Sena Chief Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 2 पुलिस कर्मी किए सस्पेंड

Karni Sena Chief Murder Case: राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder) की हत्या के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार देर रात समाप्त हो गया।

Karni Sena Chief Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 2 पुलिस कर्मी किए सस्पेंड
X
By Ragib Asim

Karni Sena Chief Murder Case: राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder) की हत्या के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार देर रात समाप्त हो गया। गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने जयपुर के मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल के सामने चल रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही श्याम नगर थानाधिकारी, बीट प्रभारी और बीट कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके जयपुर स्थित घर में हत्या से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गोगामेडी के शव को निजी अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार रात को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के भवानी निकेतन स्कूल और कॉलेज में रखा गया है। गुरुवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जयपुर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के दोषी श्याम नगर थानाधिकारी और अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित करने का फैसला किया गया है। गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने श्याम नगर थाने में दर्ज कराई FIR में कहा कि उनके पति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस महानिदेशक को तीन पत्रों के जरिए जानकारी दी थी कि उन्हें जान का खतरा है। इससे पहले गोगामेडी की पत्नी ने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की अपील की थी।

SIT गठित

पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। इस हत्याकांड के विरोध में राज्य में कई जगह प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर राजमार्ग जाम कर दिया और ट्रेन भी रोकीं। हालांकि, कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हमलावरों की सूचना देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस हत्याकांड के बाद राज्य के हालात को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। राजपूत समाज के लोगों ने जयपुर सह‍ित कई शहरों में प्रदर्शन क‍िया। गोगामेड़ी समर्थकों ने हत्या के विरोध में जयपुर बंद की घोषणा की।इस वजह से सभी बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, डीजीपी ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनको पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने पीटीआई को बताया कि गोगामेड़ी और नवीन सिंह शेखावत की राजपूत नेता के घर पर मंगलवार को गोली मारकर हत्या करने वाले दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि नवीन सिंह शेखावत हमलावरों के साथ राजपूत नेता के घर गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story