Begin typing your search above and press return to search.

Karnataka Road Accident: कर्नाटक में आरटीसी बसों की आमने-सामने से टक्कर, 2 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा घायल

Karnataka Road Accident: विजयपुरा शहर के पास मदनभवी क्रॉस पर शनिवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Karnataka Road Accident: कर्नाटक में आरटीसी बसों की आमने-सामने से टक्कर, 2 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा घायल
X
By Ragib Asim

Karnataka Road Accident: विजयपुरा शहर के पास मदनभवी क्रॉस पर शनिवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान बसवाना बागेवाड़ी तालुक के डोनुरा निवासी 36 वर्षीय साजिदा बेगम मकंदर और कलबुर्गी शहर निवासी 31 वर्षीय रोहिणी पंचाला के रूप में की गई। घायलों में बसों के चालक और यात्री शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक बस विजयपुरा की ओर जा रही थी और दूसरी विजयपुरा से सिंधगी शहर की ओर जा रही थी। इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story