Begin typing your search above and press return to search.

Karnataka News Hindi: कर्नाटक में बड़ा हादसा, गोदाम में अचानक गिरीं अनाज की बोरियां, 10 मजदूर दबे

Karnataka News Hindi: कर्नाटक के विजयपुरा में एक गोदाम में सैकड़ों अनाज के बोरे भरभराकर गिर गए। इसके नीचे 10 से ज्यादा मजदूर फंस गए हैं। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Karnataka News Hindi: कर्नाटक में बड़ा हादसा, गोदाम में अचानक गिरीं अनाज की बोरियां, 10 मजदूर दबे
X
By Ragib Asim

Karnataka News Hindi: कर्नाटक के विजयपुरा में एक गोदाम में सैकड़ों अनाज के बोरे भरभराकर गिर गए। इसके नीचे 10 से ज्यादा मजदूर फंस गए हैं। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि भंडारण इकाई ढहने से अनाज से भरी बोरियां पलट गईं। जिसके चलते वहां काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर दब गए है।

दरअसल, गोदाम का वीडियो भी सामने आया है। जहां अनाज के नीचे फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन टीम मौजूद है। कहा जा रहा है कि तीन मजदूरों को पहले ही बचाया जा चुका है। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं बाकी मजदूरों को भी बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव का कार्य जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार से आए मजदूर बोरियों के नीचे दबे हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। फायर ब्रिगेड भी मदद कर रही है।

उत्तराखंड में भी कुछ दिन पहले एक सुरंग ढहने से 41 मजदूर फंस गए थे। उन्हें 17 दिनों के बाद बचाया जा सका था। सुरंग ढहने के बाद बचाव अभियान शुरू हुआ था। लेकिन, सुरंग खोदने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन को इलाके से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा के मानदंडों का पालन करना बहुत जरूरी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story