Begin typing your search above and press return to search.

Karnataka News: BJP विधायक का बड़ा दावा, बोले- नेहरू नहीं थे देश के पहले प्रधानमंत्री, नेहरू पर दिया ये बयान

Karnataka News: स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) थे यह बात सभी को पता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे मानने से इनकार कर रही है।

Karnataka News: BJP विधायक का बड़ा दावा, बोले- नेहरू नहीं थे देश के पहले प्रधानमंत्री, नेहरू पर दिया ये बयान
X
By Ragib Asim

Karnataka News: स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) थे यह बात सभी को पता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे मानने से इनकार कर रही है। भाजपा विधायक बसनगौड़ पाटिल यथनल (BJP MLA Basanagoud Patil Yathnal) ने दावा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और उनके पास अपनी मुद्रा, झंडा और राष्ट्रगान भी था।

यथनल ने बुधवार को हावेरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमे आज़ादी भूख हड़ताल से नहीं मिली। हमें आज़ादी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पैदा किए गए डर से मिली है।

उन्होंने कहा, “अंग्रेजों ने भारत छोड़ दिया क्योंकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उनमें डर पैदा कर दिया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जब देश के 4-5 हिस्सों में स्वतंत्रता की घोषणा की गई थी। उनकी अपनी मुद्रा, ध्वज और राष्ट्रगान था। यही कारण है कि पीएम मोदी कहते हैं कि नेहरू भारत के पहले पीएम नहीं बल्कि नेताजी थे।” बसनगौड़ा पाटिल अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। अगस्त में उन्होंने दावा किया था कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार छह से सात महीने में गिर जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story