Begin typing your search above and press return to search.

Karnataka Gangrape News Hindi: अंतर धार्मिक जोड़े पर होटल के कमरे में घुसकर किया हमला, सरेआम अपहरण के बाद गैंगरेप भी

Karnataka Gangrape News Hindi: : कर्नाटक के हावेरी में होटल के कमरे में घुसकर अंतर-धार्मिक जोड़े को पीटने वाले युवकों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। शर्मनाक यह कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने गैंगरेप का अपराध दर्ज किया।

Karnataka Gangrape News Hindi: अंतर धार्मिक जोड़े पर होटल के कमरे में घुसकर किया हमला, सरेआम अपहरण के बाद गैंगरेप भी
X
By Ragib Asim

Karnataka gangrape News Hindi: कर्नाटक के हावेरी में होटल के कमरे में घुसकर अंतर-धार्मिक जोड़े को पीटने वाले युवकों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि 7 आरोपी उसे कमरे से उठाकर कार में सुनसान जंगल में ले गए थे और उसका बारी-बारी गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि शहर में घुमाने के बाद आरोपी उसे एक बस अड्डे पर छोड़ गए और कार चालक ने भी रेप किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हावेरी के पुलिस अधीक्षक (SP) अंशू कुमार ने बताया कि उन्हें पहले गैंगरेप के बारे में नहीं बताया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से महिला के वीडियो के बारे में पता चला है और इसके अनुसार उचित धारा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला शादीशुदा है और वह उस व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी, जिसके साथ वह होटल में गई थीं।

क्या है पूरा मामला?

7 जनवरी को एक अंतर-धार्मिक जोड़े ने कर्नाटक के हावेरी जिले के हनागल तालुक स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया था। इस दौरान 7 युवक पानी ठीक करने के बहाने कमरे में दाखिल हो गए। इस दौरान युवकों ने प्रेमी युगल से बुरी तरह मारपीट की और गंदी गालियां दी। उन्होंने शिकायत न करने की धमकी देकर जोड़े का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने 7 में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। पुलिस के अनुसार, उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी की 26 वर्षीय मुस्लिम विवाहित महिला शिवमोग्गा जिले के एक हिंदू व्यक्ति के साथ सहमति से रिश्ते में थी, और 7 जनवरी को होटल में चेक इन करने के तुरंत बाद उन पर हमला किया गया था। आरोपियों ने बुर्का पहने महिला को एक हिंदू व्यक्ति के साथ होटल में प्रवेश करते देखा, उनका पीछा किया और उनके साथ मारपीट करने के लिए कमरे में घुस गए. महिला ने कहा कि होटल के कमरे में उस पर हमला करने के बाद उसे जंगल में ले जाया गया और अलग-अलग जगहों पर सात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे एक बस स्टॉप के पास छोड़ दिया गया। उसने कहा कि उसे बाइक पर जंगल में ले जाया गया और हमलावरों ने जंगल में तीन अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ बलात्कार किया।

यह घटना 6 जनवरी को कर्नाटक के बेलगावी में एक और अंतरधार्मिक हमले के ठीक बाद सामने आई है, जहां भीड़ ने एक हिंदू लड़के और उसकी मुस्लिम चचेरी बहन पर युगल समझकर हमला किया था। दंपति ने हनागल पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जिससे छह हमलावरों में से तीन की गिरफ्तारी हुई, जिनकी पहचान आफतब मकबूल अहमद चंदनकट्टी (24), समइउल्लाह लालनवार (23) और मोहम्मद इसाक मंडक्की (23) के रूप में हुई.


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story