Begin typing your search above and press return to search.

Karnataka Crime News: कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, जानिए हत्या के पीछे क्यों हो रहा है विवाद?

Karnataka Crime News: कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा की हत्या को लेकर विवाद जारी है, लेकिन इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Karnataka Crime News: कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, जानिए हत्या के पीछे क्यों हो रहा है विवाद?
X
By Ragib Asim

Karnataka Crime News: कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा की हत्या को लेकर विवाद जारी है, लेकिन इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। नेहा के पिता ने अपनी बेटी की हत्या को लव जिहाद का मामला बताया है, लेकिन सरकार इसे व्यक्तिगत कारणों से हुई घटना बता रही है। वहीं, राजनीतिक दलों ने इस मामले को राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है।

कैसे हुई मामले की शुरुआत

18 अप्रैल को हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा की BVB कॉलेज परिसर में फैयाज खोंडुनाईक नामक युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नेहा MCA के प्रथम वर्ष की छात्रा थी और फैयाज पहले उसका सहपाठी रह चुका था।

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज था आरोपी

नेहा और फैयाज एक-दूसरे को पहले से जानते थे और पहले साथ में पढ़ते थे। फैयाज ने पुलिस को बताया कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन नेहा ने उसे नजरअंदाज किया, जिसके कारण फैयाज ने उसे हमला किया। उन्होंने नेहा को चाकू से 7 वार किया।

नेहा के पिता ने लगाए लव जिहाद के आरोप

नेहा के पिता निरंजन हिरेमथ ने कहा, "मैं अदालत, बार एसोसिएशन और पुलिस से लव जिहाद के मामलों में सख्त कार्रवाई करने और अपराधियों को दंडित करने की मांग करता हूं। यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है? लव जिहाद के लिए वे अच्छे परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं।"

राज्य सरकार का क्या कहना है?

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, "घटना को लव जिहाद के दृष्टिकोण से देखना सही नहीं है, क्योंकि इस संबंध में अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। फिलहाल, इस घटना में लव जिहाद का दृष्टिकोण नजर नहीं आ रहा है।"

भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा

भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और अन्य हिंदू संगठनों ने घटना के बाद आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। बेलागवी जिले में भी प्रदर्शन हुए हैं। भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह घटना लव जिहाद से जुड़ा मामला हो सकता है और राज्य में कांग्रेस के शासन के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story