Begin typing your search above and press return to search.

Karnataka CM Race: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डिप्टी CM का पद संभालेंगे डीके शिवकुमार

Karnataka CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बहुत मंथन हुआ है. कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चला है.

Karnataka CM Race: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डिप्टी CM का पद संभालेंगे डीके शिवकुमार
X
By Ragib Asim

Karnataka CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बहुत मंथन हुआ है. कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चला है. वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की दावेदारी के बीच बड़ी खबर ये है कि कल (गुरुवार) को कर्नाटक के सीएम के तौर पर सिद्धारमैया शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे अकेले ही शपथ लेंगे. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है. दूसरी तरफ, डीके शिवकुमार को मनाने का सिलसिला जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर सिद्धारमैया के विधायक दल का नेता चुने जाने का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. वहीं सिद्धारमैया के घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है और वे जश्न मनाने लगे हैं. माना जा रहा है कि वे कल दोपहर बाद कर्नाटक के सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया गया है जिस पर फिलहाल वह तैयार नहीं हैं. इसके पहले, डीके शिवकुमार ने कहा था कि वह पार्टी से बगावत नहीं करेंगे और न ही पार्टी को धोखा देंगे. उनका कहना था कि सभी के सभी विधायक कांग्रेस के हैं और वे अकेले हैं. फिलहाल डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश भी दिल्ली में मौजूद हैं और वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं.

सिद्धारमैया की बात करें तो वे कुरुबा समुदाय से आते हैं जो कर्नाटक में तीसरा बड़ा ओबीसी समुदाय है. सिद्धारमैया राज्य के सबसे बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं और शिवकुमार की तुलना में उनका ज्यादा प्रभाव माना जाता है. 2013 से 2018 के बीच कर्नाटक के सीएम के तौर पर कमान संभाल चुके सिद्धारमैया की मुस्लिम समुदाय के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story