Begin typing your search above and press return to search.

Kargil Vijay Diwas 2023: आज मनाया जा रहा 24वां कारगिल विजय दिवस, जानिए क्या है पूरा इतिहास

Kargil Vijay Diwas 2023: आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है. आज से ठीक 24 साल पहले भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था

Kargil Vijay Diwas 2023: आज मनाया जा रहा 24वां कारगिल विजय दिवस, जानिए क्या है पूरा इतिहास
X
By Ragib Asim

Kargil Vijay Diwas 2023: आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। आज से ठीक 24 साल पहले भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था। भारत और पाक के बीच करीब दो महीने, तीन हफ्ते और दो दिनों तक चले कारगिल के युद्ध ने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचय कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान को 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में हराकर विजय प्राप्त किया था। इसलिए आज के इस दिन को पूरा देश कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है। देश के वीर जवानों ने पाक के घुसपैठियों और उनके सैनिकों को कारगिल के युद्ध में चारों खाने चित कर यह बता दिया था कि कश्मीर पर कब्जा करना उनके बस की बात नहीं है क्योंकि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा।

1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत पाक एक दूसरे के सामने था और भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे से कारगिल की ऊंची चोटियों को आजाद कराया था। इस जंग में कई जवान शहीद हो गए लेकिन कारगिल युद्ध में विजय भारत के नाम कर गए। भारत की गौरवपूर्ण जीत और भारतीय जवानों की शाहदत इतिहास के पन्नों पर हमेशा के लिए दर्ज हो गयी। कारगिल की जीत और शहीदों की कुर्बानी की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जानिए 26 जुलाई 1999 को ही कारगिल विजय दिवस के तौर पर क्यों मनाते हैं, क्या है इस दिन का इतिहास जो हर भारतीय के लिए बन गया गर्व का दिन।

भारत पाक समझौता

विभाजन के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी रहा। परिणामस्वरूप 1971 में भारत पाक युद्ध हुआ। हालांकि इसके बाद से भी दोनों देशों के बीच सशस्त्र युद्ध होते रहे। कश्मीर को लेकर जारी विवाद को कम करने के लिए भारत पाक ने शांतिपूर्ण समाधान का वादा करते हुए फरवरी 1999 में हस्ताक्षर किए। लेकिन नियंत्रण रेखा के पार भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठ होती रही।

कारगिल युद्ध का इतिहास

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा विवाद के कारण 1999 में कारगिल का युद्ध छिड़ गया। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय क्षेत्र कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया, बदले में भारतीय सेना ने “ऑपरेशन विजय” को अंजाम दिया।

60 दिन कारगिल का युद्ध

भारत के जबांज सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। भारत पाक के बीच ये जंग लद्दाख के कारगिल में 60 दिनों से अधिक समय तक जारी रही। 2 लाख भारतीय सैनिकों ने युद्ध में हिस्सा लिया।

भारतीय सेना की शौर्य गाथा

सेना के मिशन को सफल बनाने के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, जिसने से एक कैप्टन विक्रम बत्रा भी हैं। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने युद्ध में विजय की घोषणा कर दी। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के 527 सैनिकों की शहादत के साथ पाकिस्तान के 357 सैनिकों ने भी जान गंवाई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story