Begin typing your search above and press return to search.

Kalu Shooter Kaun Hai: कौन है सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाला शूटर? करवा चुका है व्यापारी की हत्या!

Kalu Shooter Kaun Hai: सलमान खान बीते 14 अप्रैल से लगातार सुर्खियों में हैं। उनके घर के बाहर हुई गाेलीबारी से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।इस मामले से जुड़ीं नई-नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं।

Kalu Shooter Kaun Hai: कौन है सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाला शूटर? करवा चुका है व्यापारी की हत्या!
X
By Ragib Asim

Kalu Shooter Kaun Hai: सलमान खान बीते 14 अप्रैल से लगातार सुर्खियों में हैं। उनके घर के बाहर हुई गाेलीबारी से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।इस मामले से जुड़ीं नई-नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। अब खबर है कि सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने की पटकथा अमेरिका में लिखी गई थी। इससे जुड़ीं और क्या कुछ जानकारियां सामने आई हैं, आइए जानते हैं।

मीडिया सूत्रों ने दावा किया कि विदेश में रहने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर ही शूटर्स के लिए हथियारों की व्यवस्था की गई। फिलहाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत 5 राज्यों की पुलिस शूटर्स की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को शक है कि करीब 1 महीने से सलमान के घर के बाहर फायरिंग की साजिश रची जा रही थी। इसके लिए शूटरों के चयन का जिम्मा अनमोल बिश्नोई ने रोहित को सौंपा था।

रोहित पर इस गोलीबारी की योजना बनाने का आरोप लगा है। वह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी शामिल था। रोहित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी आरोपी है। रोहित को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। वह ब्रिटेन से गिरोह के सभी काम संभालता है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने गोलीबारी के लिए सेकेंड हैंड बाइक खरीदी थी, जो बरामद कर ली गई है।

कौन है हरियाणा का 'कालू'

बता दें कि रोहित के पास दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षित शूटर हैं, जो कई राज्यों में फैले हुए हैं। जिस शख्स ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां बरसाईं उसका नाम विशाल राहुल उर्फ कालू है, जो रोहित का काफी करीबी है। कालू गुरुग्राम का रहने वाला है और उसने 10वीं तक की पढ़ाई की है। उसके खिलाफ 5 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर जो मामले दर्ज हैं, वो फायरिंग और बाइक चोरी से जुड़े हैं।

सलमान के बांद्रा स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर रविवार सुबह करीब पांच बजे 2 हमलावरों ने 4 गोलियां चलाईं और भाग गए। गोलीबारी के कुछ घंटों बाद लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली और अभिनेता को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह एक 'ट्रेलर' था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब ये मामला क्राइम ब्रांच को भी ट्रांसफर किया जा चुका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story