Begin typing your search above and press return to search.

Kalpana Soren News: हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्पना सोरेन बन सकती है CM, जानें कौन हैं कल्पना सोरेन

Kalpana Soren News: ईडी (Ed) की कार्रवाई के बाद झारखंड (Jharkhand) में सियासी सरगर्मी एक बार फिर से तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायकों की बैठकों के कई दौर चले।

Kalpana Soren News: हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्पना सोरेन बन सकती है CM, जानें कौन हैं कल्पना सोरेन
X
By Ragib Asim

Kalpana Soren News: ईडी (Ed) की कार्रवाई के बाद झारखंड (Jharkhand) में सियासी सरगर्मी एक बार फिर से तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद विधायकों की बैठकों के कई दौर चले। राज्य में विपरीत परिस्थिति होते ही और मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ने पर झारखंड के नेतृत्वकर्ता का चेहरा बदल सकता है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (wife Kalpana Soren) का नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आ सकता है। वे झामुमो विधायक दल की नेता बन सकती हैं और राजभवन जाकर राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं।

मंगलवार देर रात तक चली महागठबंधन विधायकों की बैठक में इस पर सहमति भी बनाने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसके लिए अधिकृत किया गया है। कांग्रेस ने भी स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री किसी को भी सीएम का उम्मीदवार बनाते हैं तो कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है और वे उनके फैसले के साथ रहेगी।

वहीं, अगर कल्पना सोरेन का नाम आने पर झामुमो और परिवार में विरोध होता है तो झामुमो कोटे के मंत्री चंपई सोरेन और मंत्री जोबा मांझी का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे लाया जा सकता है। इन नामों पर सोरेन परिवार के साथ पार्टी के अन्य विधायकों में भी विरोध होने की संभावना नहीं है। वहीं, कल्पना सोरेन के नाम पर सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन और भाई बसंत सोरेन विरोध करते हैं और भाजपा की ओर जाते हैं तो पार्टी को टूटने से बचाने का भी संकट सामने होगा। हालांकि, झामुमो की मानें तो इस तरह की चर्चा का कोई आधार नहीं है। इसको भाजपा अधिक हवा दे रही है।

कौन है कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन मुख्मंत्री हेमंत की पत्नी है। अब जल्द ही राज्य की बागडोर कल्पना के हाथों आने वाली है। हालांकि प्रदेश के अगले मुखिया को लेकर झामुओ की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में रांची में हुआ। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन रांची से पूरा किया। वह ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली है।

2006 में हुई थी शादी

7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन और कल्पना की अरेंज मैरिज हुई। कल्पना भले की प्रदेश के सियासी परिवार से जुड़ी है, लेकिन उनकी दिलचस्पी और कार्यक्षेत्र अलग है। वह एक बिजनेस वुमन और एक प्ले स्कूल का संचालन करती हैं। उनके दो बच्चे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story