Begin typing your search above and press return to search.

कल का मौसम 11 जनवरी: उत्तर भारत के 25 जिलों में बढ़ेगी ठंड, हिमाचल में बर्फबारी अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Kal Ka Mausam Kisa Rahega: मौसम विभाग ने शनिवार को 11 जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के 25 जिलों में कल से ठंड का कहर और बढ़ने वाला है जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

कल का मौसम 11 जनवरी: उत्तर भारत के 25 जिलों में बढ़ेगी ठंड, हिमाचल में बर्फबारी अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
X
By Ragib Asim

Kal Ka Mausam Kisa Rahega: मौसम विभाग ने शनिवार को 11 जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के 25 जिलों में कल से ठंड का कहर और बढ़ने वाला है जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

किन 25 जिलों में बढ़ेगी ठंड?
मौसम विभाग के अनुसार कल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर,प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, झांसी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, टुंडला और अलीगढ़ में तापमान और नीचे जाएगा।
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर, फिरोजपुर और बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और गुरुग्राम में भी ठंड का असर दिखेगा। इसके अलावा हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला और बिलासपुर में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला जाएगा। दिल्ली में भी कल से ठंड बढ़ जाएगी और सुबह के समय तेज हवाएं चलेंगी।
दिल्ली में 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा
राजधानी में कल सुबह शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते गाड़ी चलाते वक्त सावधानी जरूरी है।
यूपी में 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में कल ठंड का सितम बढ़ने वाला है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और गाजियाबाद में शीतलहर चल सकती है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 7-8 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
बिहार: 3-4 डिग्री और गिरेगा पारा
बिहार में कल ठंड और तेज होगी। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। पटना, सिवान, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में शीतलहर का कहर रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में कल भारी बर्फबारी हो सकती है। किन्नौर, मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मनाली में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ेगा
उत्तराखंड में रविवार को मौसम खराब होने की चेतावनी है। हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में तापमान गिरेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
राजस्थान और एमपी में भी कड़ाके की ठंड
राजस्थान में कल शीतलहर चलने की संभावना है। जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर, जैसलमेर, पिलानी और लूणकरणसर में तापमान 5 डिग्री से कम रह सकता है। जयपुर और उदयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, टीकमगढ़, सागर और अशोकनगर में भयंकर ठंड पड़ने वाली है - तापमान 5 डिग्री से भी कम जा सकता है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
पंजाब में 2-3 डिग्री और गिरेगा पारा
पंजाब में रविवार को ठंड भीषण होने की संभावना है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, चंडीगढ़ और बठिंडा में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान (11 जनवरी का अनुमान)
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
दिल्ली: 15°C - 06°C
मुंबई: 29°C - 23°C
कोलकाता: 22°C - 13°C
चेन्नई: 26°C - 24°C
लखनऊ: 17°C - 08°C
पटना: 16°C - 10°C
रांची: 21°C - 08°C
भोपाल: 23°C - 09°C
जयपुर: 18°C - 07°C
शिमला: 14°C - 02°C
नैनीताल: 14°C - 04°C
मौसम विभाग ने सभी से अपील की है कि गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। खासतौर पर सुबह और रात के समय सावधानी जरूरी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story