Begin typing your search above and press return to search.

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: कहाँ होने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी? जानिए कैसे हुई थी दोनों के इश्क की शुरुआत

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: कहाँ होने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी? जानिए कैसे हुई थी दोनों के इश्क की शुरुआत
X
By Ragib Asim

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, सोनाक्षी और जहीर या उनके परिवार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन शादी की कई जानकारियां सामने आई हैं। आइए जानें कब, कहां और किनके बीच होगी सोनाक्षी-जहीर की शादी।

23 जून को 'बैस्टियन' में होगा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल मुंबई में 23 जून को शादी करेंगे। खबरों के अनुसार, सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। कथित ऑडियो निमंत्रण पत्र के मुताबिक, शादी का कार्यक्रम शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बैस्टियन में होगा।

ऑडियो निमंत्रण हुआ वायरल

सोनाक्षी और जहीर की शादी के कथित ऑडियो निमंत्रण पत्र को एक मैगजीन कवर की तरह बनाया गया है। निमंत्रण पत्र में लिखा है, "पिछले 7 सालों से हम साथ हैं। सारी खुशियां, प्यार और कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं। वह पल जब हम एक-दूसरे के कथित गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से एक-दूसरे के पति-पत्नी बन जाएंगे। आखिरकार... यह जश्न आपके बिना अधूरा होगा, इसलिए 23 जून को सबकुछ छोड़कर हमारे साथ पार्टी में आएं।"

शादी का ड्रेस कोड

जोड़ी ने मेहमानों के लिए ड्रेस कोड भी रखा है। सभी को फॉर्मल और फेस्टिव कपड़े पहनने हैं, जबकि लाल रंग से परहेज करने का निर्देश दिया गया है। सोनाक्षी और जहीर के शादी के निमंत्रण में यह भी कहा गया है कि समारोह रात 8 बजे शुरू होगा। 22 जून को जुहू स्थित उनके पारिवारिक घर पर भी जश्न मनाया जाएगा, जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही आमंत्रित किया गया है।

ये हस्तियां होंगी शादी में शामिल

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी-जहीर की शादी की पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल होंगे। सिन्हा और रतनसी परिवार के अलावा, आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुश्शा, अदिति राव हैदरी और ऋचा चड्ढा को भी शादी का निमंत्रण भेजा गया है।

कैसे हुई थी दोनों के इश्क की शुरुआत

जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसका आयोजन सलमान खान ने किया था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों की दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। तभी से दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story