Begin typing your search above and press return to search.

Jyotiraditya Scindia Mother Death: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज

Jyotiraditya Scindia Mother Death: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की 70 वर्षीय मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका पिछले 3 महीने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज चल रहा था।

Jyotiraditya Scindia Mother Death: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज
X
By Ragib Asim

Jyotiraditya Scindia Mother Death: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की 70 वर्षीय मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका पिछले 3 महीने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज चल रहा था। वह निमोनिया के अलावा सेप्सिस से पीड़ित थीं और कुछ दिनों से वेंटीलेटर में थीं। उन्होंने सुबह 9:28 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। उससे पहले लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे।

माधवी राजे पिछले कुछ समय से गंभीर अवस्था में पहुंच गई थीं। उनका विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। गुना संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के साथ समय निकालकर मां से मिलने दिल्ली आ रहे थे। पिछले एक महीने से सिंधिया, उनकी पत्नी और बेटा गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में प्रचार कर रहे थे। हालांकि, निधन की सूचना पर सभी दिल्ली पहुंच गए हैं।

नेपाल के राजघराने से था माधवी राजे का संबंध

माधवी राजे मूल रूप से नेपाल की थीं और उनका संबंध नेपाल के राजघराने से था। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके थे और राणा वंश के प्रमुख थे। माधवी का विवाह 1996 में माधवराव सिंधिया से हुआ था। शादी से पहले उनका नाम प्रिंसेस किरण राजलक्ष्मी देवी था। बाद में उनका नाम बदलकर माधवी राजे किया गया। दोनों का रिश्ता ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने तय किया था। माधवी कभी राजनीति में नहीं आईं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story