Begin typing your search above and press return to search.

JP Nadda Shapath Grahan News: जगत प्रकाश नड्डा ने ली शपथ, जानिए मोदी सरकार तक का सफर

JP Nadda Shapath Grahan News: हिमाचल प्रदेश के जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। गुजरात से राज्यसभा सांसद और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, पूर्व में केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

JP Nadda Shapath Grahan News: जगत प्रकाश नड्डा ने ली शपथ, जानिए मोदी सरकार तक का सफर
X
By Ragib Asim

JP Nadda Shapath Grahan News: हिमाचल प्रदेश के जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। गुजरात से राज्यसभा सांसद और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, पूर्व में केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के निवासी, जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना, बिहार में हुआ। उनके पिता पटना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। नड्डा की प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई और उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए में स्नातक किया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से एलएलबी की पढ़ाई की।

पढ़ें: भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता जगत प्रकाश नड्डा (जे. पी. नड्डा) का जीवन परिचय : Jagat Prakash Nadda (J. P. Nadda) Biography in Hindi


राजनीतिक सफर की शुरुआत

नड्डा ने युवावस्था में जय प्रकाश नारायण के आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी की। 1975 में वे बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हुए और 1983 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष बने। 1989 में वे एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री चुने गए और 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा और राष्ट्रीय राजनीति

1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बिलासपुर सदर सीट से विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। 1998 में फिर से विधायक चुने गए और स्वास्थ्य मंत्री बने। 2007 में उन्होंने फिर से चुनाव जीता और वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का मंत्री पद संभाला। 2010 में वे दिल्ली चले गए और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने।

राष्ट्रीय स्तर पर योगदान

2012 में राज्यसभा सदस्य चुने गए और 2013 में दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बने। 2014-2019 तक उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। 17 जून 2019 को नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और 20 जनवरी 2020 को वे निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

व्यक्तिगत जीवन

जेपी नड्डा का विवाह डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ हुआ है और उनका परिवार राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय है। जेपी नड्डा की कड़ी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उनके अनुभव और नेतृत्व में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है।



Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story