Begin typing your search above and press return to search.

JK Rajya Sabha Election Result: जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव, नेशनल कॉन्फ्रेंस की तीन सीटों पर जीत, एक सीट पर भाजपा का कब्जा, देखिये विनर्स की लिस्ट

JK Rajya Sabha Election Result: जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाजी मारी है।

JK Rajya Sabha Election Result: जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव, नेशनल कॉन्फ्रेंस की तीन सीटों पर जीत, एक सीट पर भाजपा का कब्जा, देखिये विनर्स की लिस्ट
X
By Ragib Asim

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, और इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद किचलू और शमी ओबेरॉय ने विजय हासिल की है। वहीं, बीजेपी ने चौथी सीट पर जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति कायम रखी है।

चौधरी मोहम्मद रमजान को सबसे अधिक 58वोट मिले हैं, जिससे उन्होंने अपनी जीत को मजबूत किया। एनसी की यह जीत प्रदेश में उनकी राजनीतिक स्थिति को एक बार फिर सशक्त करती नजर आ रही है।

बीजेपी के सत शर्मा ने जीती एक सीट, मिले 32वोट

भाजपा ने भी राज्यसभा चुनाव में अपना परचम एक सीट पर लहराया है। बीजेपी उम्मीदवार सत शर्मा ने 32वोटों के साथ जीत हासिल की। सत शर्मा की यह जीत पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बीजेपी जम्मू-कश्मीर में अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। चारों सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ था और आज इसके परिणाम घोषित किए गए।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story