Begin typing your search above and press return to search.

Jind Crime News: हरियाणा की जेल में बंद महिला कैदी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 2 कैदियों ने किया दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

Haryana Latest Crime News: हरियाणा के रोहतक से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां जींद की जेल में बंद महिला कैदी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 2 कैदियों ने उसका गैंगरेप किया।

Jind Crime News: हरियाणा की जेल में बंद महिला कैदी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 2 कैदियों ने किया दुष्कर्म, जाने पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Haryana Latest Crime News: हरियाणा के रोहतक से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां जींद की जेल में बंद महिला कैदी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 2 कैदियों ने उसका गैंगरेप किया। दैनिक जागरण के मुताबिक, वारदात को 20 फरवरी को रोहतक PGI में एक पुलिस वैन में अंजाम दिया गया, जो अब सामने आई है। वारदात के समय पुलिसकर्मी कैदियों की वैन को खड़ा कर कुछ काम कर रहे थे। जींद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेजा है।

PGI में चल रहा था महिला कैदी का इलाज

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला नशीले पदार्थ की तस्करी करने के मामले में जींद जेल में सजा काट रही है। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। 20 फरवरी को कैदियों की वैन से उसे अस्पताल ले जाया गया था। वैन में कैदी मनीष और सतीश भी उसके साथ बैठे थे। महिला कैदी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के जाने के बाद दोनों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका गैंगरेप किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला तनाव के कारण जेल में खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। उस समय उसको पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बचा लिया गया था। जींद सिविल लाइंस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला कैदी की शिकायत पर मामला दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेजा गया है क्योंकि वारदात वहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में तीनों कैदियों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story