Begin typing your search above and press return to search.

Jhelum Nadi Hadsa: श्रीनगर की झेलम नदी में पलटी नाव, स्कूली बच्चों समेत कई लोग डूबे, चार शव बरामद

Jhelum Nadi Hadsa: जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां झेलम नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। वहीं इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है।

Jhelum Nadi Hadsa: श्रीनगर की झेलम नदी में पलटी नाव, स्कूली बच्चों समेत कई लोग डूबे, चार शव बरामद
X
By Ragib Asim

Jhelum Nadi Hadsa: जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां झेलम नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। वहीं इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर के बाहरी इलाके में झेलम नदी में एक नाव पलट गई और इसमें सवार कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है।

खबरों के मुताबिक, हादसे के समय नाव में 10 से अधिक बच्चे और कई अन्य लोग सवार थे। नाव गांदरवाल से बटवारा जा रही थी। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद 7 लोगों को बचाया गया हैं।

जम्मू कश्मीर में बारिश का कहर

बता दें कि जम्मू कश्मीर में बारिश होने की वजह से पिछले 72 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण झेलम नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। बता दें कि बनिहाल के किश्तवारी पाथेर में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार (15 अप्रैल, 2024) को यातायात पर रोक लगा दी गई।

लोगों ने किया प्रदर्शन

नाव पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस और बचाव दल के सदस्य नदी में अन्य लापता लोगों को ढूंढ रहे हैं। हादसे के कारणों की जानकारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि नाव में करीब 12 से 13 लोग सवार थे। बचाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story