Jharkhand News: झारखंड में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को रौंद भाग निकली कार, मौके पर ही मौत...

Jharkhand News: झारखंड में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को रौंद भाग निकली कार, मौके पर ही मौत...
X

Accident

Jharkhand News: नए साल की सुबह झारखंड के लिए बेहद दुखद खबर है. नए साल के पहले दिन जहाँ झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. वहीं दूसरी तरफ रांची में तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला.

Jharkhand News: नए साल की सुबह झारखंड के लिए बेहद दुखद खबर है. नए साल के पहले दिन जहाँ झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. वहीं दूसरी तरफ रांची में तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला. रविवार की देर शाम अनियंत्रित कार ने दो बाइक सवार युवक रौंद डाला. दोनों युवक बहन के ससुराल से आ रहे थे जहाँ कार के ठोकर लगने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई. जिससे यह हादसा हो गया. इस सड़क दुर्घटना मे एक की मौत हो गई है. जबकि दूसरा युवक अस्पताल में भर्ती है.साथ ही सड़क पार कर रहा युवक भी घायल हो गया. घटना के बाद कार चालक भाग निकला. यह हादसा मेसरा ओपी इलाके के नेवरी रिंग रोड पर हुआ.

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम बाइक में सवार दो युवक बहन के ससुराल से लौट रहे थे. तभी तेज रफ़्तार कार ने थूकने के लिए दरवाजा खोला. कर के दरवाजे से बाइक को ठोकर लगने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई.जिससे एक युवक बाइक से नीचे गिरा और कार के नीचे आ गया वहीं दूसरे युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसी दौरान सड़क पार कर रहा युवक भी घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया. लोगों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





Tags

Next Story