Begin typing your search above and press return to search.

Jharkhand Crime News Hindi: Jharkhand घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jharkhand Crime News Hindi: भारत दौरे पर आई स्पेन की एक महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप किया गया। यह घटना दुमका की है, जहां 8-10 आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत की।

Jharkhand Crime News Hindi: Jharkhand घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
X
By Ragib Asim

Jharkhand Crime News Hindi: भारत दौरे पर आई स्पेन की एक महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप किया गया। यह घटना दुमका की है, जहां 8-10 आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत की। इनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। घटना के समय पीड़िता अपने पति के साथ बाइक पर बिहार के भागलपुर के लिए रवाना हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दंपत्ति एशिया की यात्रा पर निकला हुआ है। भारत आने से पहले वो पाकिस्तान और बांग्लादेश गए थे। घटना के दिन दंपत्ति हंसडीहा पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले कुंजी गांव के पास एक टेंट में ठहरे हुए थे। यहां से उनकी योजना बिहार होते हुए नेपाल जाने की थी। पीड़िता ने बताया कि भागलपुर जाते समय 8-10 लोग उसे घसीटते हुए एकांत स्थान पर ले गए और गैंगरेप किया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पेट्रोलिंग के लिए पुलिस की गाड़ी को रुकवाया और आपबीती बताई। पीड़िता के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पीड़िता के साथ रेप होने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन के पास इनकी यात्रा की जानकारी नहीं थी। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story