Begin typing your search above and press return to search.

पति-पत्नी ने किया सुसाइड: दोनों ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, एक दूसरे को गले लगाने के बाद...

पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। सुसाइड से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

Jhajjar News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

झज्जर 12 मार्च 2026, हरियाणा के झज्जर जिले में गुरुवार को पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। सुसाइड से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है। यह घटना गुढ़ा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

गुढ़ा थाना क्षेत्र के गुढ़ा फाटक के पास गुरुवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब पति-पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और फिर साथ में ही दोनों ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कैसे की आत्महत्या ?

जानकारी के मुताबिक, सुनील (30) जौंधी गांव का रहने वाला था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ रोहतक से लौट रहा था। गुढ़ा फाटक के पास रेलवे फाटक बंद था तभी पति-पत्नी ने एक दूसरे को गले लगाया और फिर रोहतक से खाटू श्याम जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्यों की आत्महत्या ?

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के कटे-फटे शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति-पत्नी ने आत्महत्या क्यों की है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

संपादकीय सलाह:

अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।

24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):

Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)

Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)

Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)

Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)

Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)

मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):

It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)

Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story