Begin typing your search above and press return to search.

जनसंख्या नियंत्रण का गिरि'राग: केंद्रीय मंत्री ने कहा- जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी, सभी धर्म-संप्रदाय पर लागू हो, अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं

जनसंख्या नियंत्रण का गिरिराग: केंद्रीय मंत्री ने कहा- जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी, सभी धर्म-संप्रदाय पर लागू हो, अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ताजा बयान ने इसे हवा दे दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल बहुत जरूरी है, क्योंकि भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बिल सभी धर्म-संप्रदायों पर लागू होना चाहिए। जो भी इसका पालन नहीं करेंगे, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देना चाहिए। चीन से तुलना करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी बनाई है। हम उनसे कैसे कॉम्पीट कर पाएंगे।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून नहीं बनेगा तो देश में न तो सोशल हारमनी बचेगी, न ही एकता। भारत का विकास भी नहीं हो पाएगा। 1978 से पहले भारत ही जीडीपी चीन से अधिक थी। आज चीन ज्यादा समृद्ध है। 1979 में चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी लागू किया। वहां एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं और भारत में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं।

बता दें कि भारत जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा। चीन की आबादी 1.426 अरब है। भारत की आबादी 1.412 अबब है। एक अनुमान के मुताबिक 2050 तक भारत की आबादी 1.668 अरब हो जाएगी।

विश्व की जनसंख्या 8 अरब हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि 1 अरब जनसंख्या होने में 1 लाख 99 हजार 800 साल लगे थे, लेकिन इतनी तेज रफ्तार से बढ़े कि सिर्फ 222 साल में 1 अरब से 8 अरब हो गए। आखिरी 100 करोड़ लोग महज 11 साल में ही बढ़े हैं।

Next Story