Begin typing your search above and press return to search.

J&K Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद; 10 घायल

J&K Doda Accident: डोडा जिले के भद्रवाह-चंबा मार्ग पर सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 10 घायल हैं।

J&K Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद; 10 घायल
X
By Ragib Asim

Jammu Kashmir Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए है। यह हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ जहां सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सेना की टीम सुबह ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान दुर्गम इलाके में शार्प मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 20 जवान सवार थे।

मौके पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही सेना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। कठिन इलाका होने के बावजूद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 10 जवान घायल अवस्था में मिले हैं। घायलों को पहले उप जिला अस्पताल भद्रवाह ले जाया गया।

घायल जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि डोडा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में 10 वीर जवानों की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी हैं और शहीद जवानों के उत्कृष्ट सेवा भाव और सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने यह भी बताया कि घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को उनके सर्वोत्तम इलाज के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच जारी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story