Begin typing your search above and press return to search.

Jammu Kashmir Cloud Burst: बारिश का कहर, देश के 22 राज्यों में अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

Jammu Kashmir Cloud Burst: देशभर में हो रही भारी बारिश से कई राज्यों में हाहाकार मच गया है। महाराष्ट्र के पुणे में खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और सेना की तैनाती करनी पड़ी है।

Jammu Kashmir Cloud Burst: बारिश का कहर, देश के 22 राज्यों में अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
X
By Ragib Asim

Jammu Kashmir Cloud Burst: देशभर में हो रही भारी बारिश से कई राज्यों में हाहाकार मच गया है। महाराष्ट्र के पुणे में खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और सेना की तैनाती करनी पड़ी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 22 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र: मुंबई में अलर्ट, पुणे में सेना तैनात

IMD ने महाराष्ट्र के पुणे, पालघर और सतारा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और इसके उपनगरों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। पुणे के घाटों में लगातार बारिश के चलते खडकवासला डैम से 36,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद एकता नगर क्षेत्र में सेना तैनात की गई है और 125 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बारिश के कारण इंडिगो ने मुंबई में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मध्य प्रदेश: दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश में बारिश से अब तक कुल 200 लोगों की मौत और 206 मकानों को नुकसान पहुंचा है। सागर जिले के शाहपुर इलाके में आज सुबह बारिश के चलते 50 साल पुराने मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई और 4 घायल हैं।

राजस्थान: 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश

राजस्थान में अब तक 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। IMD ने कोटा, झालावाड़ और बारां जिले के लिए रेड और 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने से कई गाड़ियां और घर मलबे में दब गए हैं। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश: बादल फटने के बाद बचाव अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश में 1 अगस्त को बादल फटने के बाद 45 लोग लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। रामपुर के समेज में बादल फटने से 9 लोगों की मौत हो गई है और गांव का बड़ा हिस्सा बह गया है। राज्य में भारी बारिश के कारण 114 सड़कें बंद हैं।

उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर यात्रियों का रेस्क्यू

उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। अब तक 4,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश के चलते राज्य में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल, तमिलनाडु समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story