Begin typing your search above and press return to search.

Jammu & Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में जा गिरी कैब, 7 पर्यटकों की मौत

Jammu & Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक बार फिर से बड़े सड़क हादसे की खबर आई है। यहां के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई।

Jammu & Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में जा गिरी कैब, 7 पर्यटकों की मौत
X
By Ragib Asim

Jammu & Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक बार फिर से बड़े सड़क हादसे की खबर आई है। यहां के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 पर्यटकों की मौत (7 tourists died) की खबर सामने आ रही है। ये दर्दनाक हादसा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले (ganderbal district) में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (Srinagar-Leh National Highway) पर स्थित जोजिला दर्रे पर हुआ है। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।

जोजिला दर्रे पर हुए इस हादसे में मृतक लोग केरल के रहने वाले थे। वह जम्मू कश्मीर में पर्यटन पर आए थे। हादसे के वक्त टैक्सी में 8 लोग सवार थे जिनमें से एक ड्राइवर भी था। इनमें से 7 की मौत हो गई हैं। घायल की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद सोनमर्ग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि केरल के पर्यटक टैक्सी से सोनमर्ग जा रहे थे। जब उनका वाहन जोजिला दर्रे पर पहुंचा तो यहां सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। यहां 4 की मौत हो चुकी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अब इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story