Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
X
By Ragib Asim

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू के डीसी ने बताया कि ये बस उत्तर प्रदेश (UP) से वैष्णो देवी जा रही थी।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटरा) जा रही थी। तभी जम्मू-श्रीनगर जैसे ही बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है। हादसा जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि, जैसे ही हमें दुर्घटना की जानकारी मिली हमारी टीम ने तुरंत यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां मौजूद हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story