Begin typing your search above and press return to search.

खौफनाक वारदात! आरोपी ने तलवार से पत्नी और बेटी को तलवार से काटा, रात भर लाशों के पास बैठा रहा, बोला- दोनों को मार दिया

Jaipur Double Murder: राजस्थान के जयपुर में मोखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं घटों तक लाश के पास बैठे रहा.

Jaipur Double Murder
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

जयपुर: 12 मार्च 2026, राजस्थान के जयपुर से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुन हर कोई सन्न रह गए. बिचून गांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं घटों तक लाश के पास बैठे रहा.

क्या है मामला

मामला जिले के मौजमाबाद तहसील के मोखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव का है. वारदात बुधवार रात की है. घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति सुरजीत सिंह (40 साल) ने अपनी पत्नी पत्नी सरोज देवी (35 साल) और बेटी वंशिका (8 साल) की तलवार से काटकर हत्या कर दी.

पति ने क्यों की पत्नी और बच्चे की हत्या

जानकारी के मुताबिक़, सुरजीत सिंह और पत्नी सरोज पत्नी सरोज के दो बच्चे थे. बेटा परमजीत (16 साल) और बेटी वंशिका (8 साल). सुरजीत सिंह पत्तल दोने के फैक्ट्री में काम करता था. उसे टीबी की बीमारी थी. बीमारी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी. जिस वजह से उनके बीच झगड़ा होता रहता था.

हत्या के बाद शव के पास घंटों तक बैठा रहा

बुधवार रात भी दोनों की बीच विवाद हुआ था. जिससे गुस्से ने उसने खौफनाक कदम उठा लिया. उसने पत्नी और बेटी पर तलवार से हमला कर दिया. हमले से दोनों की मौत हो गयी. वारदात के बाद वह दोनों के शव के पास घंटों तक बैठा रहा.

आरोपी ने लोगों से क्या कहा

गुरुवार की सुबह उसने चिल्ला चिल्ला कर लोगों से कहा, 'मैंने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है.' जिसे सुन सब सन्न रह गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है. वहीँ, आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक जांच में पता चला घरेलु विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल जांच जारी है. इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story