Begin typing your search above and press return to search.

Jagdeep Dhankhar Health Update News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

Jagdeep Dhankhar Health Update News : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार तड़के दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jagdeep Dhankhar Health Update News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती
X
By Ragib Asim

Jagdeep Dhankhar Health Update News : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार तड़के दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है, जहां एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उपराष्ट्रपति की हालत के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम शामिल है।

पहले भी हो चुके हैं भर्ती

बता दें कि इससे पहले साल 2021 में भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें मलेरिया हुआ था, जिसके बाद उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था।

जगदीप धनखड़ का राजनीतिक सफर

जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति हैं। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर साल 1989 में शुरू किया था, जब वे जनता दल के टिकट पर झुंझुनू से लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 1990 में संसदीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। 1993 में वे राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीते।

वकील से राजनेता तक का सफर

जगदीप धनखड़ ने अपने करियर की शुरुआत वकील के रूप में की थी। 1987 में उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था। उनकी बेबाक छवि और स्पष्टवादिता के कारण वे हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story