Begin typing your search above and press return to search.

Home Remedies for pigmentation: झाइयों से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय: जायफल से कैसे हटाएं झाइयां? जानिए पिगमेंटेशन की होम रेमेडीज

Home Remedies for pigmentation: चेहरे की झाइयों और पिगमेंटेशन से परेशान हैं? जानिए जायफल (Nutmeg) से झाइयां हटाने के आसान घरेलू नुस्खे। दूध, शहद, हल्दी और दही के साथ जायफल कैसे बनाता है स्किन को क्लीन, स्मूद और ग्लोइंग यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

Home Remedies for pigmentation: झाइयों से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय: जायफल से कैसे हटाएं झाइयां? जानिए पिगमेंटेशन की होम रेमेडीज
X
By Ragib Asim

Home Remedies for pigmentation: चेहरे पर झाइयां और पिगमेंटेशन अक्सर खूबसूरती को फीका कर देते हैं। लेकिन हर बार इनसे निपटने के लिए महंगे क्रीम या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती। हमारे किचन में रखा एक साधारण-सा मसाला जायफल (Nutmeg) झाइयों को हल्का करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में कारगर साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन की गहराई से सफाई करते हैं, जिससे दाग-धब्बे और झाइयां कम होती हैं।

झाइयों के लिए जायफल का उपयोग कैसे करें?
जायफल त्वचा पर जमी गंदगी को हटाने, पिगमेंटेशन कम करने और टोन को बराबर करने में मदद करता है। इसे कई घरेलू तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ असरदार घरेलु नुस्खे:
1. जायफल और दूध का फेस पैक?
एक छोटा चम्मच ताज़ा घिसा जायफल लें और उसमें आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को झाइयों वाले हिस्से पर लगाकर 10–15 मिनट छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 2–3 बार प्रयोग करने से झाइयां धीरे-धीरे हल्की होने लगती हैं।
2. जायफल और शहद का पैक?
एक चम्मच जायफल पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक स्किन को सॉफ्ट बनाता है, दाग-धब्बे कम करता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
3. जायफल, नींबू और हल्दी का पैक?
आधा चम्मच जायफल में कुछ बूंद नींबू और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे झाइयों पर लगाकर 10–15 मिनट छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। यह पैक पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है। अगर स्किन सेंसिटिव हो तो नींबू की मात्रा कम रखें या उसे अवॉयड करें।
4. जायफल और दही का पैक?
एक चम्मच जायफल पाउडर में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। यह झाइयों को हल्का करने के साथ-साथ स्किन टोन को भी ब्राइट बनाता है।
क्या सावधानी रखें?
किसी भी जायफल पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हमेशा ताजा घिसा जायफल ही इस्तेमाल करें। उपयोग के बाद स्किन पर सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इसे हफ्ते में दो या तीन बार से ज्यादा न लगाएं ताकि स्किन में जलन न हो।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story